रायपुर

सीएम, पुलिस कर्मियों से करेंगे संवाद
21-Mar-2022 5:12 PM
सीएम, पुलिस कर्मियों से करेंगे संवाद

रायपुर, 21 मार्च। सीएम भपेश  पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद करेंगे। इसके लिए बघेल ने सभी आईजी और एसपी से अपने-अपने जिले और रेंज में वॉटसअप ग्रुप बनाने कहा है। इन ग्रुप से सीएम सीधे जुड़ेंगे, और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा, और बेहतर पुलिसिंग के लिए सुझाव भी लेंगे। बता दें पुलिस परिजन हाल के दिनों में अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन भी करते रहे हैं। सीएम की यह पहल उसी सिलसिले में बताई गई है।
 


अन्य पोस्ट