रायपुर

परशुराम जन्मोत्सव पर 11 सौ दीपों से होगी महाआरती
21-Mar-2022 5:10 PM
परशुराम जन्मोत्सव पर 11 सौ दीपों से होगी महाआरती

रायपुर, 21 मार्च।  वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद  भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 8 मई रविवार को 11 सौ दीपों से महाआरती का आयोजन करेंगे। इसकी तैयारी के लिए संगठन की बैठक हुई।
प्रांताध्यक्ष अरविन्द ओझा, और कार्यक्रम के संयोजक नितिन कुमार झा ने कार्यक्रम को बेहतर एवम् आकर्षक बनाने हेतु सुझाव मांगे।  पदाधिकारियों ने अपने सुझावों में संत-महात्माओं, विप्र समाज प्रमुखों को विशेष रुप से आमंत्रित करने, भजनों की प्रस्तुति,  रंगोली, मेंहदी, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित करने की बात कहीं। संगठन के संस्थापक व मार्गदर्शक स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा टैगोर नगर, रायपुर स्थित उद्यान में अनावरण कार्यक्रम पर निर्णय लिया गया। बैठक में नमिता शर्मा, गुणनिधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, संजय अवस्थी, ओमप्रकाश मिश्रा, राजेश सिंह, सुनील ओझा, उपाध्यक्ष मिथिलेश रिछारिया, साधना उपाध्याय, ललिता ठाकुर, विनोद ठाकुर, माही शर्मा, कल्पना मिश्रा, मीनाक्षी उपाध्याय, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, संगीता शर्मा, राधा तिवारी, राघवेन्द्र पाठक, विनोद तिवारी, उमेश शर्मा, राम तिवारी, अभिषेक शर्मा, शिवम उपाध्याय, रिषभ पाण्डेय आदि काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट