रायपुर

माहेश्वरी समाज ने मनाया रंगारंग फागोत्सव
14-Mar-2022 5:06 PM
माहेश्वरी समाज ने मनाया रंगारंग फागोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मार्च।
जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रविवार को फागोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री  राजेश मंत्री, थे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष छग प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन  रूपेश गांधी, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सम्प काबरा,सचिव कमल किशोर राठी, रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अजय सारडा, महेश सभा के अध्यक्ष सुशील , रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष  रमेश झंवर, सचिव राकेश सोमानी, कार्यक्रम संयोजक  ललित  सोमानी एवं रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन की पूरी कार्यकारिणी के  सदस्य कार्यक्रम  हुए।  कोरोना महामारी से उबरने के बाद और दो साल बाद होली मिलान का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में बढ़ाने के  कोलकाता के  मस्ताना ग्रुप द्वारा मारवाड़ी भाषा मे फाग गीतों, भजनों एवं होली के हिंदी गीतों की भी प्रस्तुति दी । जिसका बच्चों, युवाओं, महिलाओं के साथ बुजुर्गों ने भी आनंद उठाया।
बच्चों के लिए फन ज़ोन बनाया गया था। रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष  रमेश  झंवर एवं सचिव  राकेश सोमानी ने बताया कि पूरे प्रदेश से लगभग 1000 से ऊपर लोग शामिल हुए। इस आयोजन में  रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी युवा मंडल, रायपुर, महेश युवा संगठन, रायपुर ,माहेश्वरी युवा संगठन,गुढिय़ारी ेके सभी अध्यक्ष, सचिव के साथ पूरी कार्यकारिणी की हिस्सेदारी रही। यह जानकारी  जिला माहेश्वरी युवा संगठन के प्रचार प्रसार प्रभारी नीलेश जाजू ने दी।


अन्य पोस्ट