रायपुर

खैरागढ़ उपचुनाव.. भाजपा चुनाव संचालन समिति की घोषणा एक दो दिन में, सांसद पांडे को कमान
13-Mar-2022 5:59 PM
खैरागढ़ उपचुनाव.. भाजपा चुनाव संचालन समिति की घोषणा एक दो दिन में, सांसद पांडे को कमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। खैरागढ़  उपचुनाव की घोषणा होते ही दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा इस चुनाव को लेकर उत्साहित है। पार्टी का मानना है कि 2018के आम चुनाव भाजपा ने महज सात सौ वोटों से अपनी सीट गवाईं थी। इस बार ये चुनाव 19, माह बाद होने वाले आम चुनाव से पहले सरकार के लिए लिटमस टेस्ट की तरह होंगे।

पार्टी 17 को अधिसूचना से कल परसों में ही चुनाव संचालन समिति बना देगी। इसकी कमान क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे समेत 10-11 नेताओं को दी जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी होंगे। पार्टी प्रत्याशी की घोषणा में भी देर नहीं करेगी। इस दृष्टि से नाम भी लगभग तय कर लिया गया है।14 को बस्तर दौरे पर आ रहीं प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ऐसे सभी विषयों पर चर्चा के लिए रायपुर आने की जानकारी मिली है।


अन्य पोस्ट