रायपुर

लाश के साथ किसानों का प्रदर्शन, सीए ने मृतक के बेटे से की बात
12-Mar-2022 7:25 PM
लाश के साथ किसानों का प्रदर्शन, सीए ने मृतक के बेटे से की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मृत किसान स्व सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दु:ख व्यक्त किया , साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए ।
श्री बघेल ने कहा कि वे इस दु:ख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।  दुसरी ओर आंदोलनरत किसानों को शनिवार को लाश के साथ श्मशान के पास प्रदर्शन किया। वे मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी तरह से भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने भी एक बयान में सरकार से 4 लाख के मुआवजे को बढ़ाने की मांग की।
 


अन्य पोस्ट