रायपुर
ट्रेजरी बैंच खाली है, क्या बात है-स्पीकर
11-Mar-2022 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। बजट सत्र का पहला सप्ताह शुक्रवार को पूरा हो गया। इसका असर सदन में दिखने लगा है। आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही स्पीकर चरणदास महंत ने मंत्रियों की दीर्घा (ट्रेजरी बैंच) खाली होने पर आपत्ति की। उन्होंने कहा ट्रेजरी बैंच खाली दिख रहा है क्या बात है? इस पर भाजपा के अजय चंद्राकर ने कल घोषित हुए चुनाव परिणामों के हवाले से तंज कसा। मंत्रियों के आसान की ओर देखते हुए उन्होंने कहा अवसाद से निकलिए हार-जीत तो चुनाव में लगी रहती है। अध्यक्षजी सभी मंत्रियों को बुला लीजिए कोई कुछ नहीं कहेगा। तभी सदन में पहुंचे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चंद्राकर से कहा पंजाब में सुपड़ा साफ हो गया है। दो सीटें आई है उधर भी ध्यान दो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे