रायपुर
घर से निकल रहे हैं तो वॉटर बॉटल साथ रखें...
11-Mar-2022 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अगले सौ दिनों के गर्मी के मौसम में यदि घर से निकल रहे हैं, तो अपने साथ वॉटर बॉटल अवश्य रखें। क्योंकि शहर में न तो नगर निगम, न ही जिला प्रशासन द्वारा अब तक प्याऊ या वॉटर एटीएम की व्यवस्था नहीं की गई है। 12 महीने 24 घंटे राहगीरों को पेयजल की सुविधा देने के दावे के साथ नगर निगम में लाखों रूपए खर्च कर राजधानी के कई इलाकों में वॉटर एटीएम लगाया था। मशीनें लगी हैं, लगाने वाले एजेंसी को पेंमेंट भी हो गया। अब हाय यह है एटीएम तो है, लेकिन इसमें पानी नहीं। यह फिल्मी पोस्टर लगाने के काम आ रहा है। मोती बाग के पास लगा यह एटीएम राहगीरों के लिए मृगतृष्णा है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे