रायपुर
मनरेगा की 140 महिलाओं का हुआ सम्मान
11-Mar-2022 5:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। मनरेगा के अंतर्गत निजी भूमि में आजीविका संवर्धन के कार्यों से लाभान्वित 140 महिलाओं को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आइकॉनिक वीक के रूप में मनाते हुए मनरेगा में महिला हितग्राहियों की लगातार बढ़ रही भागीदारी को रेखांकित कर हर जिले से पांच-पांच महिलाओं का सम्मान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव कार्यक्रम में मणिपुर से ऑनलाइन शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे