रायपुर

रेललाइन दोहरीकरण, व्यवस्थापन को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव
11-Mar-2022 5:05 PM
रेललाइन दोहरीकरण, व्यवस्थापन को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव

रायपुर, 11 मार्च। रायपुर जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वॉल्टियर लाइन दोहरीकरण की जद में आ रहे पर्वती नगर चंद्रशेखर नगर समलेश्वरी नगर चंडी नगर के प्रभावित नागरिकों को लेकर प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव जिला संयोजक राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। वास्तव ने कहा कि संघर्षरत परिवारों को व्यवस्थापन की अभी तक उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की है। जबकि महापौर ने 7 दिनों के अंदर व्यवस्थापन कर देने का आश्वासन दिया था।


अन्य पोस्ट