रायपुर

आईपीओ के खिलाफ बीमा कर्मियों का विरोध दिवस
10-Mar-2022 4:56 PM
आईपीओ के खिलाफ बीमा कर्मियों का विरोध दिवस

रायपुर, 10 मार्च। केंद्र सरकार द्वारा एल आई सी  में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी आई पी ओ के माध्यम से बेचे जाने के खिलाफ बीमाकर्मियो ने बुधवार को विरोध दिवस मनाया। एल आई सी के पंडरी स्थित मंडल कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने मोमबत्तियां जलाकर मानव श्रृंखला बनाई तथा देश के सर्वाधिक शक्तिशाली सार्वजनिक वित्तीय संस्थान की रक्षा हेतु आम जनता से आगे आने का अनुरोध किया। इस दौरान  नारेबाजी भी की ।को संबोधित करते हुए सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव  धर्मराज महापात्र ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए देश के सर्वाधिक लाभप्रद बीमा उद्योग को बेच रही है। उन्होंने कहा कि इस आई पी ओ में एल आई सी कोई नये शेयर नही जारी कर रही है अपितु इसे ओ एफ एस का रूप दिया गया है। इसके कारण आई पी ओ से प्राप्त होनेवाली पूरी राशि सरकार के खाते में जायेगी और एल आई सी को कुछ भी नही मिलेगा।
सभा को आर डी आई ई यू के महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए केंद्र  के निजीकरण की नीतियों के खिलाफ जारी जन अभियान को तीव्र करने की घोषणा की।


अन्य पोस्ट