रायपुर
मेडिकल कारोबारी के घर में चोरी, आरंग थाना के ग्राम छटेरा का मामला
09-Mar-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मार्च। ग्राम छटेरा में एक मेडिकल कारोबारी के घर अज्ञात चोर सेंधमारी कर गहने और नगदी रकम ले उड़े। बुधवार को सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी। आरंग थाना पुलिस ने बताया प्रार्थी का नाम नरसिं चौहान है। उसका ग्राम छटेरा में मेडिकल दुकान है। वह रोज की तरह सुबह मेडिकल खोलने गया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होनेे के कारण वह साढ़े दस बजे अपने घर लौटा तब अंदर सामान बिखरा हुआ था। सामने गेट का दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर आलमारी जांचने पर यहां से नगदी रकम करीब 70 हजार रुपये गायब थे, जबकि सोने चांदी के आभूषण का बॉक्स भी गायब मिला। अज्ञात चोर ने सूने मकान में सेंधमारी करते हुए नगदी एवं जेवरात चुरा लिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे