रायपुर
रात में चाकू लेकर निकला बदमाश बंदी
09-Mar-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मार्च। राजेंद्र नगर पुलिस ने रात में चाकू लेकर लोगों को आतंकित करने वाले बदमाश को हिरासत में लेकर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी जैद रजा को पौने दस बजे सूनसान रास्ते की ओर भागते हुए पकड़ा। पुलिस ने बताया, आरोपी के द्वारा चाकू दिखाकर आम लोगों से धमकी-चमकी करने की सूचना मिली थी। जब बदमाश के लोकेशन पर पहुंचा गया तभी आरोपी वहां से भागने लगा। आरोपी को एक सूनसान रास्ते में दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास तलाशी लेने पर धारदार चाकू बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ में आम्र्स एक्ट की धारा में कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया, आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे