रायपुर
वीआईपी सुरक्षा बटालियन में पदस्थ प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर निलम्बित, जांच भी बिठाई
07-Mar-2022 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। वीआईपी सुरक्षा दस्ते के प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है।
सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार में आरोपी निलेश शर्मा के विरुद्ध दर्ज़ अपराध क्रमांक 133 /22 में धारा 504, 505 (1)(b ),505(2), 67Aआईटी एक्ट एवं धारा 4, 5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के अनुसार प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर के द्वारा आरोपी निलेश वर्मा को CDRs (कॉल डिटेल रिकार्ड्स) उपलब्ध कराना पाया गया है।
विनोद सिंह ठाकुर वर्तमान में वीआईपी सुरक्षा बटालियन में पदस्थ है। CDR जैसे गोपनीय दस्तावेज को प्राप्त करना और शेयर करने जैसे गम्भीर कदाचरण पर वीआईपी सुरक्षा बटालियन के कमांडेंट मनोज खिलाड़ी विनोद को को निलम्बित करते हुए प्राथमिक जाँच के आदेश दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे