रायपुर
रायपुर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ भाजपा की मैराथन बैठक ख़त्म हो गई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधायक दल, सांसद एवं संगठन की बैठक हुई है। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बैठक ली है। कोऑर्डिनेशन और आगामी कार्य योजना को लेकर रणनीति बनाई गई है।
रमन सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे. विस्तारक अपने अपने क्षेत्रों में जाकर वहां के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जानकारी देंगे.
डॉक्टर सिंह ने कहा कि बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकार के आयोजन और आंदोलनात्मक कदम कैसे उठाएंगे, इसके लिए चर्चा की गई है।
संगठन के विस्तार के लिए विस्तारक नियुक्त नियुक्त किए जाएंगे, जो 10 दिन रहकर उस बूथ को100 घंटे देंगे. वहां के अलग-अलग कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर हमारे सदस्यों का भी सत्यापन करेंगे. इस प्रकार आख़िरी बूथ तक कार्ययोजना को ले जाने पर चर्चा हुई.
इसके पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा था कि पहले विधायक दल की बैठक हुई है. इनमें मुख्य रुप से आने वाले जो सत्र है. परफॉर्मेंस एवं सारे सूचना लगनी चाहिए.
क्षेत्र में सतत् सम्पर्क संगठन से कोऑर्डिनेशन, कुल मिलाकर विधायक की जो भूमिका है, वो महत्वपूर्ण है. एक पार्टी के साथ भूमिका दूसरा क्षेत्र की जनता तीसरा संगठन से कोऑर्डिनेशन कैसे करना है, जो ज़िम्मेदारी है. विधानसभा की ज़िम्मेदारी में खरा उतरना है, बहुत सार्थक बैठक हुई है, निश्चित तौर पर इस बैठक का फ़ायदा आने वाले समय में देखने को मिलेगा.