रायपुर

चेक में फर्जीवाड़ा कर लाखों हड़पे, निजी स्कूल कर्मियों के खिलाफ में केस
05-Mar-2022 6:30 PM
 चेक में फर्जीवाड़ा कर लाखों हड़पे, निजी स्कूल कर्मियों के खिलाफ में केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मार्च। निजी स्कूल में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने चेक में फजीवाड़ा कर लाखों रुपये का गबन कर लिया। मामला खुलने के बाद प्राचार्य ने कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। टिकरापारा थाना से जुड़े केस में डी लक्ष्मी राव ने विद्या निकेतन स्कूल के दो कर्मचारी मुन्ना सिंग और अमित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया प्रार्थिया ने पूर्व में अलग-अलग प्रकाशन के नाम से चेक जारी किए थे। इन चेक में रकम बढ़ाकर आरोपियों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बड़ी रकम निकलवा लिया। इस तरह से दोनों ने मिलकर लाखों रुपये हड़प लिए। चेक का गलत इस्तेमाल कर रुपये निकाले जाने का खुलासा होने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराया। उपरोक्त बैंक से सारे विवरण मिलने के बाद भंडाफोड़ हुआ है।

 


अन्य पोस्ट