रायपुर
रायपुर, 5 मार्च । अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को वृंदावन हॉल सभागार, सिविल लाईन्स में सामाजिक सस्थों की महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में बताया की इस आयोजन का यह सफलता पूर्वक 10 वां वर्ष है । प्रदेश के 108 महिलाओं एवं सामाजिक संस्थाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष भर जिन महिलाओं द्वारा विशिष्ट कार्य किये जाते हैं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा समाज हित कार्य किये जाते हैं , उनको प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया जाता है । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ . आरती उपाध्याय , उर्मिलादेवी उमी , डॉ. सोनल जैन, रिपुदमन सिंह पुसरी , रविन्द्र सिंह, नंदकुमार वर्मा , ललित सेठिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही विशेष सहयोगी के रुप में धर्मेन्द्रजी दुर्घा, राजेशजी बरलोटा, राजेश सेठिया, सीमा कटंकार , मनोज शुक्ला, पंकज गांधी उपस्थित रहेंगे।