रायपुर

चिटफंड: 17 हजार को 11 करोड़ वापस
05-Mar-2022 4:44 PM
चिटफंड: 17 हजार को 11 करोड़ वापस

रायपुर, 5 मार्च।  पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला स्तर पर चिटफंड कारोबार की कार्रवाई को लेकर समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर पर चिटफंड कंपनियों में फंसे रकम की वापसी पर मजबूती से काम करने निर्देश दिए गए हैं। अब तक चिटफंड कंपनियों में फंसे 17 हजार 4 सौ चार निवेशकों की 11 करोड़ 22 लाख 72 हजार 679 रुपए की वापसी की गई है। प्रदेश की राजधानी में लंबित प्रकरणों को देखते हुए राज्य के बाहर फरार हुए डायरेक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। लॉकडाउन हटने के बाद जल्द टीमें निकलेंगी।
 


अन्य पोस्ट