रायपुर
इलेक्ट्रिक वाहन के बहाने ठगी
05-Mar-2022 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मार्च। ऑन लाइन इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का झांसा देकर एक युवक से सवा लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। डीडी नगर पुलिस ने ऑन लाइन ठगी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने बताया, अविनाश कुमार नाम के युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अविनाश को अज्ञात फोन धारक ने संपर्क कर वाहन बेचने का भरोसा दिलाया और इसके बदले में एडवांस रकम अपने खाते में डलवा लिए। दो किस्तों में करीब सवा लाख रुपये जमा करने के बाद अज्ञात ने संपर्क काट लिया। इस मामले में जब ठगी होने का पता चला, प्रार्थी ने थाना आकर अज्ञात फोन धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे