रायपुर
होली की तैयारी जोरों पर,बाजार में हर्बल रंगों की डिमांड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। इस बार 18 मार्च शुक्रवार को होली है। होली नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं । दो साल तक कोरोना महामारी में होली के रंग फीकी हो गई थी।प्रदेश में मरीजों कम होती संख्या थोड़ी राहत है,सरकार ने इसपर नरमी बरती है ।इस बार लोगों की होली मानने की तैयारी जोरों पर है । इसे देखते हुए दुकानदारों ने पर्याप्त स्टाक रख लिया है। गोल बाजार में लाल पीले हरे गुलाबी रंग और गुलाल बिकने ले लिए दुकानें सज गई है।दो साल के अंतराल बाद होली मनाने का मौका मिला है । कारोबारी होली पर ग्राहकों की भीड़ बढऩे की उम्मीद जता रहे हैं । इसके अलावा बताशे के मीठे हार और मेवा से दुकानें सजी हुई है ।
गुलाल , रंग और पिचकारी के थोक विक्रेता प्रशांत मित्तल ने बताया कि इस बार होली पर बाजार पहले से अच्छा रहने वाला है । कोरोना महामारी के बाद होली मनाने मौका मिला है ग्राहकों में उत्साह है ।
बाजार में हर्बल गुलाल और रंगो की मांग है केमिकल रंग की मांग काम हुई है, केमिकल गुलाल की कीमत कम होने के कारण पहले लोग इसे खरीदते थे,लेकिन इससे होने वाले नुकसान को देखते हुवे अब ग्राहक हर्बल गुलाल,रंग की मांग करते है बाजार इसकी कीमत 300 से 400 रूपय तक है। उम्मीद जताई जा रही है की होली आते तक पूरा माल बिक जायेगा।
विवेक बंसल ने बताया कि इस बार बाजार में बच्चों की पसंद के अलग - अलग तरह की पिचकारी, गुब्बारे टोपी, बंदर, छोटा भीम पिचकारी और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं । पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक है । गन वाली पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में है । बच्चे स्पाइडर मैन , छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे है ।