रायपुर

रविदास जयंती मनी, गुरू झाड़ूदास हुए शामिल
04-Mar-2022 4:59 PM
रविदास जयंती मनी, गुरू झाड़ूदास हुए शामिल

रायपुर, 4 मार्च। नवबिहान शिक्षा एवं अनुसंधान समिति के द्वारा संत रविदास बाबा जी के 645वीं जयंती के उपलक्ष्य पर  वीआईपी रोड़ श्रीराम मंदिर प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गुरु झाडूदास महाराज ग्राम- आवा आश्रम, बालाघाट वाले के सानिध्य में बाबा के गद्दी की स्थापना के पश्चात नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिनमे रविदास समाज के प्रमुख अनिल चपरेकर, रजत कुमार, कैलाश हटीले, दिनेश कैनोजे, वर्मानंद तांडेकर, कविदास बिंझेकर, कौर्पिता कौनोजे, मनोरमा चित्रेकर, ज्योति कौनोजे, राकेश कौनोजे, मुकेश कौनोजे, ब्रम्हानंद तांडेकर, जितेंद्र चिपरेकर, शैलेष कुमार मैहर आदि समाज प्रमुख उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट