रायपुर
चुनाव से पहले वादे को भूली सरकार
रायपुर, 4 मार्च। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 मार्च को विधानसभा घेराव घेरने का निर्णय लिया है।
प्रांतीय अध्यक्ष रवि गडपाले ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव ने हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर हमें 10 दिवस में नियमित करने का वादा किया था। जो अब तक पूरा नहीं हुआ। आज तीन साल हो गए इसके बाद भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मिलने भी अनेक बार अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया परन्तु मिलने समय नहीं दिया गया।
सूरज सिंह ठाकुर, अजित नाविक, भगवती शर्मा, गेमलता कोसरे ने बताया कि नियमितीकरण की कार्यवाही लंबित एवं अनियमित कर्मचारियों के संबंध में किसी प्रकार का नीति निर्देश जारी नही होना। कर्मचारियों का विगत 03-04 माह का वेतन अप्राप्त होना। निरन्तर विभागों द्वारा वित्त एवं आवश्यकता तथा अन्य कारणों का हवाला देते हुए सेवा से पृथक किया जाना, विगत तीन वर्षों से अनियमित (संविदा) कर्मचारियों का किसी भी प्रकार से वेतन वृद्धि नही किया जाना।
श्रीकांत लास्कर, श्री टीकमचंद कौशिक, तारकेश्वर साहू, टेकलाल पटले श्री धर्मेन्द्र वैष्णव ने कहा कि सरकार के इइस व्यव्हार से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी/अधिकारी ठगा महसूस कर रहा है तथा अत्यधिक आक्रोशित है।