रायपुर
आधा दर्जन सुझाव पर अमल नहीं होने से आफत
महासमुंद के निकट एनएच पर हाल में हुई बाइक दुर्घटना का दृश्य
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। प्रदेश की राजधानी को छूकर गुजरने वाली एनएच की सडक़ों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। स्टेट हाइवे की तुलना में एनएच पर सबसे ज्यादा गंभीर हादसे हो रहे हैं जबकि इस मार्ग पर हर साल बहुत अधिक संख्या में वाहन चालक जान गंवा रहे हैं। हादसों को रोकने सालों बाद भी मार्गों में सुधार नहीं किया जा रहा है जबकि यातायात पुलिस हर साल नए सुझाव और प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेजा है।
इस साल भी एनएचएआई के लिए आधा दर्जन से ज्यादा नए सुझाव बनाए गए हैं। इस पर अमल करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। यातायात विभाग की रिपोर्ट में नौ से ज्यादा बिंदुओं पर सर्वे कराने के बाद मार्ग में बदलाव करने को कहा गया है। यातायात समस्याओं को देखते हुए सबसे गंभीर यह है कि शहर के भीतर से गुजरने वाली एनएच की सडक़ों पर जोखिम अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है। लॉक डाउन के वक्त शांत रहने वाली सडक़ों में अनलॉक स्थिति पर बड़ी संख्या में गाडिय़ां दौडऩे लगी है कि इसी बीच हादसों के ग्राफ में भी इजाफा होने लगा है।
हाल में यातायात विभाग की तरफ से पेश किए गए सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक रिंग रोड नंबर एक, महासमुंद बैरियर, रायपुरा ब्रिेज और तेलीबांधा के विशाल नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर तकनीकी रूप से सुधार करने की जरूरत है। तकनीकी समस्याओं के निराकरण नहीं होने की वजह से हादसों की गुंजाइश यहां सबसे ज्यादा है। एनएच-53 और एनएच-30 के लिए भी नए सुझाव हैं। आरंग और फिर बिलासपुर मार्ग की तरफ से शहर की तरफ वाहन चालकों को गुजरते समय सबसे ज्यादा खतरा है। यातायात डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर के मुताबिक पुराने सुझावों के साथ अब नए प्रयोग भी जरूरी हो गए हैं। यातायात मानकों के हिसाब से मरम्मत की जरूरत है। तकनीकी रूप से बदलाव नहीं किया गया तो एनएच के मुख्य मार्गों में ब्लैक स्पाट जैसे हालात बनेंगे। सही समय पर बदलाव जरूरी है।
एनएच-53 - पिंटू ढाबा से सेरीखेड़ी मार्ग ओवरब्रिज तक कटिंग को अस्थाई रूप से बंद किया गया है जबकि यहां स्थाई इंतजाम होने चाहिए।
मंदिर हसौद मुख्य चौक में ओवरब्रिज की जरूरत है। वाहनों की संख्या का दबाव ज्यादा होने के साथ यहां नए टोल बनने से वाहनों का ठहराव नई समस्या है।
एनएच-60 - मैटल पार्क मोड़ से धनेली नाला मार्ग में बड़े पुल के दोनों तरफ मार्ग समतलीकरण नहीं हो सका है। गाडिय़ों की संख्या बढऩे से हादसे का डर है।
सिलतरा मोड़ पर अवैध क्रासिंग को अस्थाई तौर से बंद किया गया है, जबकि स्थाई बंदोबस्त के साथ तीन फीट ऊंचा ग्रील जाली लगाकर सुधार करने की जरूरत है।
वर्षों पहले भेजे सुझाव, सुधार कहीं नहीं
- आरंग टर्निंग से टाटीबंध चौक रायपुर तक मार्ग विभाजग को तीन फीट ऊंचा किया जाना आवश्यक।
- रिंग रोड नंबर एक में भाठागांव ब्रीज सर्विस लेन की तरह रायपुरा, संतोषी नगर ब्रिज के सर्विस रोड को चौड़ा करना जरूरी।
- सुंदर नगर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर की मांग लंबे अरसे से, लेकिन अभी तक नहीं हो पाया सुधार।
- रायपुरा ब्रिज के 200 मीटर आगे टाटीबंध की ओर मार्ग विभाजक में गेप-वे देकर सिग् नल व हाईमास्क लाइट स्थापित करना।
- सिलतरा बायपास पर सिंघानिया चौक उरला से बेरला की ओर जाने वाले मार्ग पर पठारीडीह पास फ्लाईओवर निर्माण जरूरी।