रायपुर
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक
04-Mar-2022 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 3 मार्च। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अभनपुर में 28 फरवरी को विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन प्राचार्य आरके साहू एवं मिडिल स्कूल की प्रधान पाठक डॉ. अनन्या सेन के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकगण एवं शिक्षक मंजू अशानी, एवन लाल चक्रधारी, शुभम साहू, आफताब कुरैशी, श्रुति रेड्डी, राजू निषाद, नवीन शर्मा, सुप्रिया बड़ेगे, सपना श्रीवास, विश्वजीत प्रधान, जयसूरज साहू, योगेश प्रजापति शामिल हुए। बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई साथ ही अभिभावकों से उचित मार्गदर्शन एवं सुझाव भी लिए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे