रायपुर
नगदी लेकर पेटी खेत में छोड़ गया चोर
03-Mar-2022 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 फरवरी। ग्राम कोलर के गोलछा प्लांट में काम करने वाले एक किसान के घर से चोर ने नगदी रकम 70 हजार रुपये पार कर दिया। नगदी रकम वसूल होने के बाद शातिर ने पेटी खेत में फेंक दिया। खाली पेटी मिलने के बाद किसान ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहल लाल निवासी ग्राम कोलर का कहना है वह एक मार्च की रात खाना खाने के बाद अंदर सो गया। दरवाजे में सिटकिन को लटकाया था। इसी दौरान रात को 11.55 बजे किसी अंजान शख्स के घर में आने की भनक लगी। किसी के चलने की आवाज आने के बाद वह कमरे से बाहर निकाला। तभी एक अज्ञात व्यक्ति को घर से पेटी लेकर खेत की तरफ भागते देखा। अंधेरा में पीछा करने के कई देर बाद एक जगह में खाली पेटी मिला। प्रार्थी ने बताया, पेटी में उसने नगदी 70 हजार रुपये रखे हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे