रायपुर

गश्त के दौरान महिला अफसर ने पकड़ा चोर
02-Mar-2022 5:17 PM
गश्त के दौरान महिला अफसर ने पकड़ा चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च।
देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान तेलीबांधा में पदस्थ उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा ने सीधी से चोरी की नीयत से पहुंचे आरोपी को पकड़ा। गश्त के दौरान एक व्यक्ति थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मेन रोड एलआईसी बिल्डिंग पास स्थित दाऊ लाल पान शॉप के सामने कम्बल ओढक़र दुकान में लगे ताला को धीरे-धीरे काट रहा था, जिसे रात्रि गश्त में लगे पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ा गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम प्रेमलाल साकेत निवासी सीधी मध्य-प्रदेश का होना बताया। दुकान के ताले को चेक करने पर प्रेमलाल ने एक ताला को काटकर अलग कर दिया था एवं दूसरे ताला को काटने के दौरान उसे मौके पर पकड़ लिया गया।  पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त दुकान में चोरी करने की नियत से ताला को काटना बताया गया।

ारोपी प्रेमलाल मूलत: जिला सीधी (म.प्र.) का निवासी है जो रेलवे स्टेशन में रहता है तथा मांगकर अपना जीवन यापन करता है।
 


अन्य पोस्ट