रायपुर
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का हार्निया ऑपरेशन, सीएम ने की मुलाकात
01-Mar-2022 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, और श्रीमती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री चौबे का हार्निया ऑपरेशन हुआ है। बघेल ने चौबे, और श्रीमती शर्मा को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। श्रीमती शर्मा, सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा की माता हैं। नान के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे