रायपुर
चेट्री चंड्र पर्व पर मांस -मटन व शराब दुकानें बंद करने की मांग
01-Mar-2022 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। विजय सिंधी सेवा मंच ने शासन से मांग की है कि चेट्रीचंड पर्व के दिन प्रदेश में मास-मटन, शराब व अन्य मादक द्रव्यों की दुकानों को बंद रखा जाए। साथ ही साथ सरकारी छुट्टी की भी घोषणा की जाए, मंच द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मंच के साथ-साथ प्रशांत राज गावरी वरिष्ठ सदस्य सुरेश तहल्यानी, प्रतीक राज गावरी, मोनू आहूजा, गिरीश लहेजा, सुनीता नागरानी, पप्पू हिरनन्द जगवानी प्रशांत राज गावरी मौजूद थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे