रायपुर

यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों की वापसी के लिए राज्यपाल ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
01-Mar-2022 5:14 PM
यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों की वापसी के लिए राज्यपाल ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। 
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्हें सकुशल भारत वापस लाने के लिए राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर को पत्र लिखा है।
सुश्री उइके ने पत्र के माध्यम से विदेश मंत्री को अवगत कराया कि  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी श्री शेर सिंह तोमर ने अपने पुत्र और पुत्री की सकुशल भारत वापसी के लिए निवेदन किया है। श्री तोमर की पुत्री सुश्री दीप्ती एवं  श्री निहाल तोमर यूक्रेन के कीव में अध्ययनरत है। इसी प्रकार नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के श्री गणेश कर ने भी यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के 110 छात्रों के संपर्क सूची संलग्न कर वापसी हेतु निवेदन किया है।


अन्य पोस्ट