रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। सीएम भूपेश बघेल ने आज फिर कहा कि योगीफिर से गोरखनाथ मठ में बैठना तय हो गया है। पाटन और राजिम दौरे पर रवाना होने से पहले भूपेश ने पत्रकारों से कहा कि यूपी में बीजेपी का जाना तय है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि तीन चरण में अमित शाह ने योगी को निपटाने का काम किया है। अब बाकी चरणों में मोदी योगी को निपटाएंगे। बीजेपी का जाना तय है और योगी का मठ में बैठना तय है. योगी आदित्यनाथ के भगवे वाले बयान पर सीएम भूपेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भगवा सर्वोच्च त्याग का पर्याय है। बजरंगी वसूली के लिए भगवा धारण कर घूमते हैं, भगवा का अर्थ समझ लें, भगवा धारण करना मतलब सर्वोच्च त्याग है। भगवा का परिचय यही है। सीएम अपने दौरे में पाटन में कई योजनाओं को शुरू करेंगे। वहीं राजिम में पखवाड़ेभर से चल रहे माघी पुन्नी मेले का समापन करेंगे।