रायपुर

हर गांव में 10 युवा जोड़ेगी आप पार्टी
28-Feb-2022 4:38 PM
हर गांव में 10 युवा जोड़ेगी आप पार्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 फरवरी।
आम आदमी पार्टी यूथ विंग की प्रदेश कार्यकारिणी ने तय किया है कि वह हर गांव में 10 युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेगा। आप यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेंन्द्र तोड़ेकर ने संगठन विस्तार की चर्चा करते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार पार्टी की विचारधारा को गांव गांव एवं जन जन तक पहुचाने के लिए आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्त्साहित है।

 प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में लोग भाजपा कांग्रेस की राजनीति से तंग आ चुके हैं खासकर युवा वर्ग आज इन पुरानी पार्टियों से उब चुकी हैं जिस भी तरफ जाओ लोग बदलाव की बात कर रहे हैं। प्रदेश सचिव गजनांद लहरे ने कहा कि आज हर विभाग में भ्रष्टाचार व अफसरशाही हावी है किसी भी भ्रष्टाचार के शिकायत पर कोई अधिकारी कार्यवाही नही करते । न ही सुनते है इसके पीछे भ्रष्ट नेताओं का अधिकारियों को मिलने वाला संरक्षण है हमने कई मुद्दे पर आंदोलन किया इसके बाद भी जी भ्रष्ट नेता और अधिकारी कर्मचारी हमारी बात नहीं सुनते अब हमारे पास एक ही रास्ता है प्रदेश में युवाओं का संगठन खड़ा कर युवाओं को इस बार सत्ता में बैठाना है और प्रदेश की राजनीति को बदलना है आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लडऩे जा रही है जिसमें युवाओं की एक बड़ी भागीदारी होगी यूथ विंग का संगठन अभी ब्लॉक और मंडलों में बन चुका है इस को अब गांव-गांव तक बढ़ाना है आज हमने का लक्ष्य निर्माण का लक्ष्य रखा है जिसे जल्द पूरा करेंगे ।
बैठक में  प्रदेश उपाध्यक्ष संत सलाम , प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सिंह , निशांत भट्ट , सह सचिव अनिलेश मिश्रा , समस्त जिला अध्यक्ष आप यूथ , प्रदेश अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला  सैकङो युवा एवं छात्र शामिल हुए।


अन्य पोस्ट