रायपुर
ग्राम जांता में बापू और केयूर भूषण की प्रतिमाओं का अनावरण 1 को
27-Feb-2022 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व सांसद, स्वर्गीय केयूर भूषण (बाबूजी) की प्रतिमा का अनावरण उनके जन्मदिवस पर 1 मार्च को मध्याह्न 4 बजे ग्राम जांता स्थित नव निर्मित गांधीधाम में किया जाएगा है। गांधीधाम उनका सपना था, जो उनके द्वारा दान में प्रदत्त जमीन पर स्थापित किया गया है। उनकी इच्छा के अनुरूप गांधीधाम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
यह प्रतिमा भी इस दिन अनावृत की जाएगी ।
यह पुनीत कार्य विनोबा भावे के पवनार आश्रम में वर्षों तक अपनी सेवा देने वाली समाज सेविका सुश्री शैल बहन के हाथों होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे