रायपुर
अगरबत्ती बनाने निगम उपलब्ध कराएगा वेस्ट हो चुके फूल
27-Feb-2022 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब मैरिज हॉल, मंदिर और दुकानों से निकलने वाले फूलों का कचरा नहीं होगा। फूल पत्तियों के वेस्ट से अब महिला स्वसहायता समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए स्वयं महापौर एजाज ढेबर निगरानी कर रहे हैं। यह प्रयोग अपने में पहला है जो सरकार और महापौर द्वारा किया जा रहा है अभी तक इन फूलों को कूड़ा समझ कर फेका जा रहा था। इसकी जानकारी महापौर एजाज ढेबर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे