रायपुर
नशेडिय़ों ने रिक्शा चालक को लूटा
27-Feb-2022 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। गुढिय़ारी क्षेत्र में नशेड़ी युवकों ने एक रिक्शा चालक को लूट लिया। रास्ते से जाते वक्त अज्ञात लोगों ने चाकू दिखाकर रास्ता रोका फिर इसके बाद जेब में रखे पांच सौ रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया, शनिवार को कर्मा चौक में शाम करीब साढ़े छह बजे बदमाश चालक को डरा धमकाकर फरार हो गए। पूनाराम चंदेल ने थाना आकर बदमाशों के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया करीबन 6/30 बजे दो अज्ञात लडके चालक के पास पहुंचे। उन्होंने नगदी रकम की मांग की। जब प्रार्थी ने मना किया तभी चाकू दिखाकर पैसे लूटे। प्रार्थी ने बताया घटना को बाजार के आसपास के लोग देखे हैं, शक है स्थनीय लोग आरोपियों को पहचानते होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे