रायपुर
फूल से अगरबत्ती बना रही महिलाएं, निगम उपलब्ध कराएगा वेस्ट फूल
26-Feb-2022 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब मैरिज हॉल, मंदिर और दुकानों से निकलने वाले फूलों का कचरा नहीं होगा। फूल पत्तियों के वेस्ट से अब महिला स्वसहायता समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जा रहा है, जिन्हें नगर निगम रायपुर एवं महापौर एजाज ढेबर द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है।
फूल पत्तियों के वेसट से अब महिला स्वसहायता समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जा रहा है। जिनके बिक्री से अनेक घरों में अब वित्तीय आजादी प्राप्त हो रही है। यह प्रयोग अपने में पहला है जो सरकार और महापौर द्वारा किया जा रहा है अभी तक इन फूलों को कूड़ा समझ कर फेका जा रहा था। इसकी जानकारी महापौर एजाज ढेबर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे