रायपुर
शास्त्री बाजार में स्मार्ट टायलेट, फीडिंग रूम की भी सुविधा
26-Feb-2022 5:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी । शहर के शास्त्री बाजार में शनिवार से स्मार्ट टायलेट शुरू हो गया। महापौर एजाज ढेबर ने सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने नागरिकों से स्मार्ट टायलेट का जीवन में स्वच्छ एवं स्वस्थ्य परिवेश प्राप्त करने पूर्ण सदुपयोग करने का आव्हान किया। साथ ही रायपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत देश का स्वच्छ शहर नम्बर 1 बनाने सहभागिता दर्ज करवाने का आग्रह किया। इस स्मार्ट टायलेट का संचालन मेसर्स ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का 10 वर्षों तक किया जाएगा। इस टायलेट में नवजात शिशुओं को फीडिंग करवाने फीडिंग रूम बनाया गया है। पुरुषों, महिलाओं , तृतीय लिंग एवं दिव्यांग वर्ग के लिए पृथक - पृथक टायलेट बनाए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे