रायपुर
चाकूबाजों में आकर्षक चाकू रखने का क्रेज, तरह-तरह के 57 जब्त
25-Feb-2022 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। राजधानी में इन दिनों चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन अपराधियों से पूछताछ में बड़ी संख्या में चाकू आनलाइन मंगवाने का खुलासा हुआ है। चाकूबाजों में तरह तरह के आकर्षक चाकू इस्तेमाल करने का शौक भी देखने को मिला है।सायबर सेल की टीम ने राजधानी से ही करीब 57 विभिन्न किस्म के चाकू जब्त किए हैं। रायपुर पुलिस चाकू बेचने वालों और चाकू रखने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे