रायपुर
रायपुर, 25 फरवरी। डॉ. गिरीश चंदेल ने शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्राध्यापक, और कर्मचारियों ने डॉ. चंदेल को बधाई दी। इससे पहले कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने गुरूवार को डॉ. चंदेल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने विवि में कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यपाल का आभार और धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि
समूचे छत्तीसगढ़ की जनभावना के अनुरूप मुख्यमंत्री जी ने जैसा कहा था। इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए डॉ गिरीश की राज्यपाल द्वारा नामजदगी हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। ये पहले कुलपति है जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है। सीएम ने जैसा कहा था, कि छत्तीसगढ़ की जनता का ध्यान रखना चाहिए। उसी के आधार पर कुलपति की नियुक्ति हुई है।