रायपुर

आलमारी से 75 हजार के जेवर गायब
25-Feb-2022 4:42 PM
आलमारी से 75 हजार के जेवर गायब

रायपुर, 25 फरवरी उरला क्षेत्र में वार्ड नंबर 21 में रहने वाली एक महिला के महंगे जेवरात किसी अज्ञात चोर ने गायब कर दिए। आलमारी में जेवर रखने के कुछ देर बाद 75 हजार रुपये के जेवर गायब मिले जिसके बाद महिला ने थाना आकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, अज्ञात चोर ने गीता साहू के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। महिला डेली नीड्स शॉप का संचालन करती है। महिला का कहना है 16 फरवरी को घर के  लोग एक परिचित के शादी में गए हुए थे। इसी दौरान घर में कोई नहीं था। आलमारी में रखे हुए जेवर को किसी ने चुरा लिया। चोरी की इस घटना में दरवाजे में तोडफ़ोड़ नहीं किया गया था। पुलिस का शक है किसी करीबी ने ही घर आकर अंदर की आलमारी से जेवर चुरा लिए। अभी सभी से पूछताछ चल रही है।
 


अन्य पोस्ट