रायपुर

कारीगर ने चुरा लिए तीन लाख के आभूषण, पुरानी बस्ती पुलिस खोजबीन में जुटी
24-Feb-2022 9:13 PM
कारीगर ने चुरा लिए तीन लाख के आभूषण, पुरानी बस्ती पुलिस खोजबीन में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। अश्वनी नगर स्थित गुरूदेव ज्वेलर्स में काम करने वाला कारीगर तीन लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गया। चांदी के जेवर कम होने के बाद संदेह के आधार पर संचालक ने थाना आकर एफआईआर दर्ज कराया। संचालक का नाम राजीव बोथरा है उसने अपने कारीगर मयूर मुंदड़ा पर संदेह जताया। दो अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद मयूर के खिलाफ में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने बताया, प्रार्थी के ज्वेलरी शॉप में मयूर के अलावा दो और कर्मचारी काम करते हैं। सोना और चांदी को गलाने के बाद आभूषण बनाया जाता है। कुछ समय पहले आभूषणों के मिलाने करने के बाद चांदी के महंगे जेवर के मिलान करने के बाद स्टाक में हेरफेर करने का पता चला। जब संचालक ने सभी कारीगरों को संदेह के घेरे में लेकर बारी-बारी से पूछताछ की तभी इनमें से एक कारीगर मयूर ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने शॉप में बनाए गए आभूषणों में चांदी के जवेर चुरा लेने की बात कही। तुरंत इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना देने पर मयूर के खिलाफ में मामला दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट