रायपुर
नवा रायपुर के किसान आंदोलन में शामिल होने आएंगे टिकैत
24-Feb-2022 5:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी । नवा रायपुर प्रभावित किसान पिछले 52 दिनों से आंदोलन कर रहे है। इसे समर्थन देने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत जल्द ही आएंगे। दरअसल नवा रायपुर के प्रभावित किसान प्रतिनिधियों ने मंगलवार को दिल्ली में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निवेदन किया। इसके बाद राकेश टिकैत ने अपने छत्तीसगढ़ प्रभारी को आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट देने दिशा निर्देश दिए। नवा रायपुर में आंदोलनरत किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि कल हम दिल्ली में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत के साथ और योगेंद्र यादव से हमारे द्वारा किसानों के मुद्दे को गंभीरता से रखा भी गया. उनके द्वारा गंभीरता से सुना भी गया. उन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ के निवेदन को स्वीकार किया और बहुत जल्दी आएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे