रायपुर
बालवाड़ी खोलने सभी कलेक्टरों को पत्र
23-Feb-2022 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को बालवाड़ी खोलने के लिए आदेश जारी किया है पांच से छह आयु वर्ग के बच्चों को आगामी सत्र से बालवाड़ी में प्रवेश मिलेगा मंत्री परिषद के निर्णय के बाद विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
आदेश में कही गई ये बात
मंत्रिपरिषद ने 18 फरवरी 2022 के अनुसार प्रदेश में 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आगामी सत्र से 6536 शासकीय प्राथमिक शालाओं में बालवाड़ी का संचालन किया जाना है। इनकी मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जा रही है। तदनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे