रायपुर
गोमय गुलाल....
23-Feb-2022 12:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। गोकुल नगर गौठान में पहल सेवा समिति के सदस्य रितेश खण्डे गोबर पाउडर फूल के पाउडर कस्टर्ड पाउडर वही फूड कलर मिलाकर गुलाल बना रहे हैं। रितेश ने बताया कि गुलाल बनाने में 6 दिन लगते हैं। पहले फूलों और गोबर को सूखाया जाता है ।
गोबर और फूल जब पूरी तरह सूख जाने के बाद दोनों का चुरा मिलाकर फूड पाउडर वही कस्टर्ड सभी को घोल बनाकर धूप में सुखाया जाता है फिर मिक्सर मशीन में डालकर गुलाल का निर्माण किया जाता है ।रितेश बताते हैं कि हमारी गुलाल की मांग अभी नगर निगम 150 किलो की मांग की है । इसका दाम प्रति किलो 300 रुपए है। इस गुलाल का नाम गौमय गुलाल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
