रायपुर
मकान मालिक के बेटे ने अपने ही किराएदार के घर की चोरी
22-Feb-2022 5:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 फरवरी । थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अपने ही किराएदार के घर में चोरी करने वाले मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार किया। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार लोकेश सोनकर ने बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा दिन में उसके सुने घर मे कमरे का ताला तोडक़र अलमारी के अंदर रखें सोने चांदी के जेवरात एवं लैपटॉप नगदी रकम ले भागा है। इसकी कुल कीमत डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है। इस रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती और साइबर टीम के द्वारा 24 घंटे के अंदर ही आरोपी मकान मालिक के लडक़े पुरषोत्तम उर्फ गोविंदा सोनकर को गिरफ्तार कर उसके पास से सारा सामान जब्त कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे