रायपुर

कुनबी समाज भवन का नाम नामतोड़े की स्मृति में
21-Feb-2022 5:18 PM
कुनबी समाज भवन का नाम नामतोड़े की स्मृति में

रायपुर, 21 फरवरी ।  कुनबी समाज संगठन द्वारा रविवार को कोटा स्थित सामाजिक भवन में छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं एमआईसी मेंबर कुमार मेनन थे।  इस मौके पर ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि कुनबी समाज शिवाजी महाराज के प्रेरणा संदेश को समाज के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर भवन का नामकरण स्व. जागेश्वर नाकतोड़े स्मृति कुनबी समाज भवन करने की आमसभा में घोषणा की।


अन्य पोस्ट