रायपुर

सरगुजा क्षेत्र में बारिश के संकेत, प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा
19-Feb-2022 5:13 PM
सरगुजा क्षेत्र में बारिश के संकेत, प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी । 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आज  शनिवार को  अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवाएं आएंगी।  दक्षिण से आने के कारण इन  हवाओं का संगम क्षेत्र प्रदेश में  बनने की संभावना है। इसके कारण  उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। जबकि न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में कल रविवार को अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाएं  दक्षिण से आ रही हैं। इन हवाओं का संगम  क्षेत्र प्रदेश में बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में कल मध्य छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में  एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में  गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट