रायपुर
देवयानी चिटफंड के निवेशक वेब लिंक में दें आवेदन
19-Feb-2022 5:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 फरवरी । रायपुर में चिट फंड कंपनी देवयानी के निवेशकों को राशि दी जानी है लेकिन निवेशकों द्वारा जमा आवेदनो में कई खामियां हैं। प्रशासन ने तहसीलों में 5 अगस्त से 20 अगस्त - 21 तक आवेदन लिए गए थे। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा निवेशकों से वेब लिंक के माध्यम से वांछित जानकारी देने तथा दस्तावेज अपलोड करने कहा है। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा देवयानी कंपनी के निवेशकों की कुछ राशि उनके निवेशकों में वितरण किया जाना है परंतु जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण व अपूर्ण होने के कारण एक वेबलिंक https://niveshaknyay.com तैयार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे