रायपुर
राष्ट्रीय अजा आयोग के उपाध्यक्ष अरूण हलदर 26-27 को आ रहे
19-Feb-2022 5:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरूण हलदर 26 और 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे रायपुर एवं बिलासपुर जिले का दौरा कर अनुसूचित जाति/जनजाति वेलवेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने हलदर को विभागीय राज्य अतिथि घोषित किया है।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार हलदर 26 फरवरी को सवेरे 7.15 बजे वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक के बाद बिलासपुर चले जाएंगे। हलदर 27 फरवरी को सवेरे 10 बजे वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। हलदर शाम 6.40 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा से दिल्ली से रवाना होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे