रायपुर
गोद लिए बेटे ने अय्याशी के लिए अपने घर में लाखों के जेवर चुराए
18-Feb-2022 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
9 लाख के जेवर के साथ हुआ गिरफ्तार, खरीददार भी अंदर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। अपने घर में चोरी करके पंजाबी हीरोइन के साथ अय्याशी करनेवाले तीन आरोपियों को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों रायपुर में अय्याशी करते थे। इनमें से दो महावीर बैद और गौतम बैद, महावीर ज्वेलर्स के मालिक हैं। जयेश बैद ने अपने ही घर से 9 लाख के 20 तोला सोना चुराया था। जयेश अपने मां-बाप का गोद लिया बेटा है। पुलिस ने तीनों के पास जेवरात बरामद कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


