रायपुर
राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा की मांग सरकार ने मानी, हड़ताल खत्म
18-Feb-2022 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 फरवरी । सरकार ने राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग मान ली है। इस संबंध में राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया है। इसके बाद तहसीलदार, और राजस्व अमले ने हड़ताल खत्म कर दी है।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ में तहसीलदार और राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद से प्रदेशभर के राजस्व न्यायालयों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। तहसीलदार और राजस्व कर्मी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


