रायपुर

आदिवासी बच्चों की मौत को सिंहदेव ने स्वीकारा, क्या चौबे-मरकाम इस्तीफा देंगे- भाजपा
17-Feb-2022 6:50 PM
आदिवासी बच्चों की मौत को सिंहदेव ने स्वीकारा, क्या चौबे-मरकाम इस्तीफा देंगे- भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
सांसद राम विचार नेताम ने प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल में 3 वर्षो में हुई 25 हज़ार आदिवासी बच्चों की मौत के मामले पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने वाले सरकार के प्रवक्ता व मंत्री रविंद्र चौबे व प्रदेश अध्य्क्ष मोहन मरकाम के तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

श्री नेताम ने कहा जो नेता 25 हज़ार बच्चों की मौत पर झूठ बोले उन्हें राजनीति में नहीं रहना चाहिए।

नेताम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इन आंकड़ों को स्वीकार करने के बाद अब नैतिकता के आधार पर झूठ बोलने वाले कांग्रेस के नेताओ को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
 
नेताम ने कहा- अगर वो खुद इस्तीफा नहीं देते तो कांग्रेस पार्टी को उन्हें बाहर करना चाहिए नहीं तो यही समझा जाएगा कि कांग्रेस झूठ बोलने वालों के साथ है। मुख्यमंत्री को तुरंत इस विषय मे उनकी राय जनता के सामने रखनी चाहिए।


अन्य पोस्ट